HomeHimachalShimlaराष्ट्रीय स्तर की कुराश प्रतियोगिता में इशिता ने हासिल किया तीसरा स्थान,...

राष्ट्रीय स्तर की कुराश प्रतियोगिता में इशिता ने हासिल किया तीसरा स्थान, बढ़ाया प्रदेश का मान

हाल ही मेें उतरप्रदेश के सहारनपुर में 69वीं कुराश राष्ट्रीय स्कूल अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में किया गया था।

शिमला : राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग की छात्रा इशिता ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कुराश प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। हाल ही मेें उतरप्रदेश के सहारनपुर में 69वीं कुराश राष्ट्रीय स्कूल अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में किया गया था।

विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य संदीप शर्मा, स्टाफ व स्कूली विद्याथियों ने इशिता का फूलमालाओं सहित गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। होनहार छात्रा की इस गौरवमयी उपलब्धि पर समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य ने छात्रा इशिता और उसके अभिभावकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश वर्मा व अन्य सदस्य ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य और कर्मठ स्टाफ सदस्यों को दिया। रमेश शर्मा ने कहा कि इशिता की इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें:  एलडीआर परीक्षा में उत्तीर्ण एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन 27-28 को
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More