HomeHimachalसंस्कृत महाविद्यालय नाहन की छात्रा कमलजीत कौर ने विश्वविद्यालय में किया टॉप

संस्कृत महाविद्यालय नाहन की छात्रा कमलजीत कौर ने विश्वविद्यालय में किया टॉप

शास्त्री अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणामों में नाहन महाविद्यालय की छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम, टॉप-10 मेरिट सूची में 10 छात्राएं...

नाहन : श्रीगोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन की छात्रा कमलजीत कौर ने शास्त्री अंतिम वर्ष के नतीजों में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में टॉप कर समूचे जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में जश्न का माहौल है। इस महाविद्यालय की 10 छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराकर टॉप-10  मेरिट सूची में जगह बनाई है।

प्राचार्य डा. संदीप शर्मा ने बताया कि नाहन महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय की छात्रा कमलजीत कौर पुत्री अमृत लाल ने 8.80 एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट एवरेज) हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। जबकि, सोनाली देवी पुत्री जगदीश चंद ने 8.40 एसजीपीए प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ये समस्त संस्थान के लिए गौरव का विषय है।

ये भी पढ़ें:  मरीजों को जबरन डिस्चार्ज करने पर भड़के तीमारदारों ने ददाहू अस्पताल के बाहर किया चक्का जाम

उन्होंने बताया कि अंबिका पुत्री जगमोहन सिंह और सपना शर्मा पुत्री सतपाल शर्मा ने 8.30 एसजीपीए लेकर विश्वविद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त किया है। संजना पुत्री देविंद्र सिंह ने 8.10 एसजीपीए के साथ छठा रैंक, रंजना देवी पुत्री देविंद्र सिंह ने 8.05 एसजीपीए लेकर नौवां, वैशाली चौहान पुत्री अच्छर सिंह, शीलम ठाकुर पुत्री रमेश कुमार ने 8.00 एसजीपीए, संगीता कुमारी पुत्री काका राम और नेहा चौहान पुत्री सुरेश चंद ने 8.00 एसजीपीए लेकर 10वां स्थान हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि 3 वर्षों की औसत सीजीपीए के आधार पर भी महाविद्यालय की छात्राएं उत्कृष्ट रहीं हैं। महाविद्यालय की छात्रा सपना शर्मा पुत्री सतपाल शर्मा ने औसत 8.02 सीजीपीए लेकर विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि, कमलजीत कौर पुत्री अमृत लाल ने 7.97 औसत सीजीपीए के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस और बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग, बिंदल के बयान पर सोलंकी ने दागा ये बड़ा सवाल

इस मौके पर प्राचार्य समेत अध्यापक गणों और प्रबंधन समिति ने इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अध्यापकों के मार्गदर्शन और संस्थान के समर्पित शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More