HomeHimachalKangraमाता बज्रेश्वरी की भक्ति में नतमस्तक हुआ पुणे का परिवार, श्रद्धा स्वरूप...

माता बज्रेश्वरी की भक्ति में नतमस्तक हुआ पुणे का परिवार, श्रद्धा स्वरूप चढ़ाया 100 ग्राम सोने का हार

हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में महाराष्ट्र के पुणे से पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार ने माता के दरबार में 100 ग्राम सोने का हार भेंट कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में महाराष्ट्र के पुणे से पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार ने माता के दरबार में 100 ग्राम सोने का हार भेंट कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि पुणे निवासी विनोद एन शर्मा अपने परिवार सहित विशेष रूप से माता बज्रेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए कांगड़ा पहुंचे थे। दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने 100 ग्राम सोने से निर्मित भव्य हार मंदिर प्रबंधन को भेंट स्वरूप सौंपा।

इस दौरान श्रद्धालु परिवार के साथ उषा शर्मा, हेमंत, तरुण और मनोज भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करवाई गई और उसके बाद सोने का हार स्वीकार किया गया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में पशु मित्र नीति- 2025 को मंजूरी, भरे जाएंगे एक हजार पद, इन कर्मियों का बढ़ा मानदेय

श्रद्धालु परिवार ने बताया कि उनकी माता बज्रेश्वरी देवी के प्रति गहरी आस्था है और वे माता का आशीर्वाद लेने तथा कृतज्ञता प्रकट करने के लिए यहां पहुंचे थे। मंदिर प्रशासन ने भी इस विशेष भेंट के लिए परिवार का आभार व्यक्त किया।

मंदिर प्रशासन के अनुसार भक्तों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विनोद एन शर्मा और उनके परिवार द्वारा अर्पित किया गया 100 ग्राम सोने का हार अब माता के खजाने का हिस्सा बन चुका है और इस भेंट की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More