HomeHimachalKangraदेहरा बस स्टैंड में महिला का बैग छीना, बच्चे को उठाने की...

देहरा बस स्टैंड में महिला का बैग छीना, बच्चे को उठाने की कोशिश, हरियाणा के 2 आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के देहरा बस स्टैंड पर सरेआम महिला से बैग छीनने और उसके बच्चे को उठाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देहरा : हिमाचल प्रदेश के देहरा बस स्टैंड पर सरेआम महिला से बैग छीनने और उसके बच्चे को उठाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए यहां आई थी। जब वह देहरा बस स्टैंड पर मौजूद थी तो उसी दौरान बस स्टैंड पर घात लगाकर बैठे दो आरोपियों ने बस से महिला का बैग उठा लिया। बताया जा रहा है कि इस छीना-झपटी के दौरान आरोपियों ने महिला के साथ मौजूद मासूम बच्चे को भी उठाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:  खड्ड की पहचान है फुटबॉल, यहां खेल संस्कृति ने पीढ़ियां गढ़ी हैं : मुकेश अग्निहोत्री

घटना के तुरंत बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर बस स्टैंड पर मौजूद स्थानीय लोग और दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही देहरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता और आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर फरार आरोपी की तलाश में गहन सर्च अभियान चलाया। कुछ ही देर बाद पुलिस को कामयाबी मिली और फरार आरोपी को आयुर्वेदिक अस्पताल के पास एक नाले में छिपा पाया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें:  गांजे की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने धरा नशा तस्कर, स्पैशल सेल एक्स की बड़ी कार्रवाई

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बजिद कुमार (49) पुत्र मुंशी राम निवासी रोहतक, हरियाणा और बंटी (33) पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई है। दोनों रोहतक, हरियाणा के रहने वाले हैं।

उधर, एसएचओ देहरा अजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू का बड़ा एक्शन : नशा तस्करी में संलिप्त सरकारी कर्मचारी होंगे बर्खास्त
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More