HomeHimachalKinnaur-Lahaul Spitiराजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे 10 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे 10 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को किन्नौर जिला के कल्पा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

किन्नौर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को किन्नौर जिला के कल्पा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि समयबद्ध काम पूरा किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल भवन के लिए लोक निर्माण विभाग को 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी। उन्होंने डे-बोर्डिंग स्कूल के परिसर में ही बालिका आश्रम के लिए चिन्हित भूमि पर भवन निर्माण के लिए भी दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  मांगें पूरी न होने पर भड़की रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति, काम रोका, 20 दिन का अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को डे-बोर्डिंग स्कूल व खेल छात्रावास के निर्माण कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा करने को कहा। इससे पूर्व रिकांगपिओ विश्राम गृह में किन्नौर जिला पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की और सैनिक विश्राम गृह के लिए निधि प्रदान करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों की मांग पर सैनिक विश्राम गृह भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ और कल्पा विश्राम गृह में जन समस्याएं भी सुनी और स्थानीय प्रशासन को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार को घेरा, तीन साल के कार्यों का मांगा ब्यौरा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More