HomeHimachalSirmaurपंचायत चुनाव को लेकर पच्छाद युवा कांग्रेस एक्टिव, बैठक में संगठन मजबूती...

पंचायत चुनाव को लेकर पच्छाद युवा कांग्रेस एक्टिव, बैठक में संगठन मजबूती और रणनीति पर मंथन

पच्छाद युवा कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

राजगढ़ : पच्छाद युवा कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन को मजबूती देने और चुनावों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहा।

बैठक में पच्छाद मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील शर्मा (थून्नु) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विक्रम ठाकुर ने बताया कि पंचायत चुनावों की तैयारियों के साथ-साथ युवा कांग्रेस में रिक्त पड़े पदों को भरने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में सड़क पर पलटी HRTC की बस, कई यात्री घायल

इस अवसर पर राजगढ़ शहरी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जैलदार, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा ज्योति, अमन ठाकुर, सुमन चौहान और अजय चौहान मौजूद रहे। सभी अतिथियों का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और अध्यक्ष को टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में चंद्र मोहन शर्मा, रामकृष्ण, प्रेम सागर (पूर्व उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस पच्छाद), शुभम तोमर (पूर्व अध्यक्ष), अनूप कुशल (शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष), निशांत शर्मा (पच्छाद ब्लॉक अध्यक्ष), अभिषेक कोंडल (अधिवक्ता), रघुवीर सिंह, विक्रम कंवर, राहुल ठाकुर और एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष चिराग वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायत चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें:  नाहन ओपन जेल से हत्या के जुर्म में सजा काट रहा 65 साल का बंदी 'फरार', तलाश जारी

Latest Articles

Explore More