HomeHimachalKinnaur-Lahaul Spitiकड़छम डैम के पास ट्रक-ऑल्टो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 3...

कड़छम डैम के पास ट्रक-ऑल्टो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 3 गंभीर घायल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। टापरी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार टापरी थाना क्षेत्र के कड़छम डैम के पास एक ऑल्टो कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामपुर तहसील के गौरा गांव निवासी 34 वर्षीय नीजू की मौके पर ही मौत हो गई।

इन तीन लोगों की हालत गंभीर
हादसे में अशोक कुमार (45) निवासी गांव कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर, यशपाल नेगी (50) निवासी ब्रेलिंगी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर और साहिल निवासी सराहन, तहसील रामपुर, जिला शिमला गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को पहले शोल्टू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  सड़कों की बदहाली पर मोगीनंद में भाजपा का प्रदर्शन, हालत सुधारने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। टापरी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बादल फटने की बढ़ती घटनाओं का अध्ययन करने की आवश्यकता : सीएम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More