HomeHimachalKulluभीषण अग्निकांड ने राख किए 2 परिवारों के आशियाने, लाखों रुपए का...

भीषण अग्निकांड ने राख किए 2 परिवारों के आशियाने, लाखों रुपए का नुकसान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी तत्काल मदद के लिए दौड़े और उन्होंने भीषण लपटों को शांत करने के भरसक प्रयत्न किए। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर नियंत्रण पाया।

मणिकर्ण : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिकर्ण घाटी में भीषण अग्निकांड हुआ, जहां दो परिवारों के आशियाने बुरी तरह जलकर राख हो गए। ये घटना गत शनिवार देर रात पेश आई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस अग्निकांड से लाखों के नुकसान का अनुमान है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी तत्काल मदद के लिए दौड़े और उन्होंने भीषण लपटों को शांत करने के भरसक प्रयत्न किए। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर नियंत्रण पाया।

जब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जाता, तब तक दोनों घरों के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। यह घटना चुन्नीलाल और भागचंद के आवासों में घटी।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब-नाहन रोड पर डिटेक्शन टीम की दबिश, स्कूटी रोकी तो डिक्की से निकला 'चिट्टा', दो युवक दबोचे

आग की इस घटना से पीड़ित परिवार के सदस्य बेघर हो गए हैं। उनके सिर पर अब छत नहीं बची है। गनीमत ये रही कि इस अग्निकांड में जान का नुकसान नहीं हुआ। आग इतनी भीषण थी कि तड़के लगभग 1:00 बजे इस पर नियंत्रित किया जा सका।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More