HomeHimachalHamirpurइंसानियत को झकझोर देने वाली घटना, बेटी को जन्म देने के बाद...

इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना, बेटी को जन्म देने के बाद अस्पताल में छोड़ गए माता-पिता

अस्पताल प्रशासन को जब परिजनों के लापता होने की जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि दंपति बच्ची के जन्म से असंतुष्ट था।

हमीरपुर : मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसव के चंद घंटों बाद ही एक दंपति अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। इस घटना ने मानवता और समाज में बेटियों को लेकर सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार नेपाल मूल की महिला को गत सोमवार को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव हुआ और महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद दंपति किसी को सूचना दिए बिना अस्पताल से गायब हो गया और नवजात को वार्ड में ही छोड़ गया।

ये भी पढ़ें:  नाहन के रणवीर ठाकुर को राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष की कमान, इन्हें भी मिली जिम्मेदारी

अस्पताल प्रशासन को जब परिजनों के लापता होने की जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि दंपति बच्ची के जन्म से असंतुष्ट था। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ही उन्होंने कुछ लोगों से बच्ची को 10 से 15 हजार रुपये में देने की बात भी की थी, लेकिन किसी ने हामी नहीं भरी। इसके बाद पहले महिला और फिर उसका पति वहां से फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर भी जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे दंपति की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। प्रसव से पूर्व लिए गए आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट 2026 में हिमाचल की अदिति चुनीं ‘बेस्ट स्पीकर’, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

फिलहाल नवजात बच्ची को अस्पताल की निगरानी में रखा गया है और चिकित्सकीय टीम उसकी पूरी देखभाल कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक दंपति अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर भाग गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर जांच कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  डीएलएड प्रथम वर्ष का नया सत्र 27 अक्टूबर से होगा शुरू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More