HomeHimachalKulluहिमाचल महिला आयोग ने कुल्लू में की तीन जिलों के मामलों की...

हिमाचल महिला आयोग ने कुल्लू में की तीन जिलों के मामलों की सुनवाई

इस दौरान लाहौल-स्पीति, कुल्लू और मंडी जिलों के कुल 27 मामले सूचीबद्ध किए गए थे, जिनमें से 18 मामले सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुए। इनमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, संपत्ति में हिस्सेदारी और पारिवारिक देखभाल से जुड़े मामले शामिल रहे।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या ठाकुर की अध्यक्षता में कुल्लू में आयोग का कोर्ट (सुनवाई सत्र) आयोजित किया गया।

आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि यह जिला कुल्लू में आयोग द्वारा आयोजित किया गया पहला कोर्ट सत्र था। इससे पूर्व इसी प्रकार की सुनवाई शिमला में आयोजित की जा चुकी है।

इस दौरान लाहौल-स्पीति, कुल्लू और मंडी जिलों के कुल 27 मामले सूचीबद्ध किए गए थे, जिनमें से 18 मामले सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुए। इनमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, संपत्ति में हिस्सेदारी और पारिवारिक देखभाल से जुड़े मामले शामिल रहे।

अध्यक्ष ने बताया कि 3 मामलों में पक्षों को आपसी सुलह के लिए समय दिया गया है, जबकि कुछ मामलों को पुलिस विभाग और संरक्षण अधिकारी (Protection Officer) को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:  मेहनतकश हाथों को मिला कामगार कल्याण बोर्ड का सहारा, बच्चों के सपनों में भरे रंग

विद्या ठाकुर ने कहा कि आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। कुछ मामलों में ऐसी महिलाएं भी शामिल थीं, जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है और उन्हें संपत्ति में हिस्सेदारी नहीं दी गई थी। साथ ही कुछ वृद्ध माता-पिता ने अपने बच्चों के खिलाफ उपेक्षा की शिकायतें भी दर्ज करवाई थीं।

इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य रीना धरोच, रीना पुंडीर और सदस्य सचिव सहित विधि अधिकारी यशपाल शर्मा आयोग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं शूटिंग क्लब के 3 और निशानेबाज नेशनल के लिए क्वालीफाई, अब भोपाल में दिखाएंगे अपना हुनर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More