HomeRashifalआज का राशिफल : क्या कहती है ग्रहों की चाल, मेष से...

आज का राशिफल : क्या कहती है ग्रहों की चाल, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

आज 16 अक्टूबर, दिन बृहस्पतिवार आपके लिए कई महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। आकस्मिक लाभ और खुशहाल पारिवारिक माहौल का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य और मानसिक शांति से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज यात्राओं के योग बन रहे हैं। धन के मामले में सावधानी बरतना और व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

आज 16 अक्टूबर 2025, दिन बृहस्पतिवार आपके लिए कई महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। आकस्मिक लाभ और खुशहाल पारिवारिक माहौल का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य और मानसिक शांति से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज यात्राओं के योग बन रहे हैं। धन के मामले में सावधानी बरतना और व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

आज का शुभ मुहूर्त: 06:26am-07:50am
10:40am-02:56pm
राहु काल: 01:31pm-02:56pm
अभिजीत मुहूर्त: 01:31pm-02:56pm
दिशाशूल-दक्षिण

मेष राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। निर्धन व्यक्ति को केले का दान करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद

वृषभ राशि
अचानक कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। शत्रु भी किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आप किसी के बहकावे में न आएं। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि
आज आप काफी हद तक खुश मिजाज रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जमीन व वाहन की खरीदारी का योग बना हुआ है। पेट संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
शुभ अंक:
शुभ रंग: धानी

ये भी पढ़ें:  नाहन में राष्ट्र रक्षा और भारत विजय के लिए मांगा महाकाली का आशीर्वाद, कालीस्थान मंदिर में हवन यज्ञ

कर्क राशि
आज आप घूमने फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में हो सकते हैं। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। शाम के समय थोड़े तनावग्रस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के बारे में सचेत रहें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि
आज आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है, जिसकी वजह से आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा सोच समझकर करें। काम का बोझ रहेगा। जीवनसाथी से भी नोक-झोंक होने का खतरा रहेगा। धन हानि हो सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का पीला

कन्या राशि
आज आपको हृदय संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राएं थकान देने वाली रहेंगी। आज आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: कॉफ़ी

ये भी पढ़ें:  राशिफल 22 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रह चाल का असर, किस्मत कनेक्शन के साथ जानें अपना गुड लक

तुला राशि
आज आप अपने स्वार्थ के लिए किसी दूसरे का नुकसान करवा सकते हैं। जल्दी से पैसा कमाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं, अन्यथा नुकसान होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

वृश्चिक राशि
आज घरेलू जिंदगी पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शरीर के किसी अंग में दर्द रह सकता है। तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक मतभेद सुलझाने का अच्छा अवसर है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

धनु राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आज आप किसी का बेवकूफ बना सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: चेरी

मकर राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद

ये भी पढ़ें:  राशिफल 17 मार्च 2026: ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर, जानें पंचांग और आज का शुभ मुहूर्त

कुंभ राशि
आज शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सिल्वर

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज नशे की लत से दूर रहें। किसी कीमती वस्तु के गुम होने का खतरा रहेगा। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: भूरा

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज

संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More