Home Himachal Kullu तीखा मोड़ बना जानलेवा: सैंज घाटी में बोलेरो कैंपर खाई में गिरी,...

तीखा मोड़ बना जानलेवा: सैंज घाटी में बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, चालक समेत दो की दर्दनाक मौत

हादसे की सूचना मिलते ही सैंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकालकर सैंज अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

0

कुल्लू : जिला कुल्लू की सैंज घाटी के रैला-सियुंड मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शरण गांव के पास एक तीखे मोड़ पर बोलेरो कैंपर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में सवार चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सैंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकालकर सैंज अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान फागणु राम (56) पुत्र खबदू राम निवासी गांव देऊली, डाकघर बालीचौकी और लोकेश वर्मा (26) पुत्र जालम सिंह निवासी गांव बायर, डाकघर तिल्ली, जिला मंडी के रूप में हुई है। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम बंजार अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें:  यमुना नदी की लहरों में समाए युवकों की तलाश का दुखद अंत, सगे भाइयों के शवों का आज होगा अंतिम संस्कार

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।