- आज का दिन कुछ लोगों के लिए धन लाभ, रुके काम पूरे होने और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा लेकर आएगा। कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और विवादों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 47% | उपाय : कुल देवी-देवता की आराधना करें।
वृष राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज कोई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। शाम के समय यात्रा करनी पड़ सकती है। कई परिचित लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। विलास की सामग्री पर आप धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | भाग्य प्रतिशत : 67% | उपाय : हनुमान जी के मंदिर में बादाम चढ़ाएं।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। धन आगमन की संभावना रहेगी। बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको गर्व की अनुभूति करा सकते हैं। आज आपके कार्य की जमकर प्रशंसा होगी। कई महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : केसरी | भाग्य प्रतिशत : 69% | उपाय : किसी गौशाला में जाकर गाय को अन्न खिलाएं।
कर्क राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आज आप किसी के बहकावे में न आएं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : तामसिक चीजों का सेवन न करें।
सिंह राशि
आज का दिन भागमभाग वाला रहेगा। आज अपनी जुबान पर काबू रखें। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। कर्जदार आज आपको पैसों को लेकर तंग कर सकते हैं। आज आप लोगों को अनदेखा कर सकते हैं। वित्तीय हालात पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज किसी से उम्मीद लगाना ठीक नहीं है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : मैजेंटा | भाग्य प्रतिशत : 43% | उपाय : आज मां दुर्गा की पूजा करें।
कन्या राशि
आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज धन खर्च हो सकता है। स्त्री पक्ष से आज सावधान रहें। पुराने निवेश से आज आपको फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : काला | भाग्य प्रतिशत : 57% | उपाय : आज काला नमक, काली मिर्च, खजूर या नीम के पत्ते में से किसी का भी सेवन करें।
तुला राशि
आज आपको अकस्मात धन प्राप्ति हो सकती है। कार्य के प्रति आप लापरवाही कर सकते हैं। आज का दिन आप फालतू घूमकर बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में की गई लापरवाही महंगी पड़ सकती है। आज किसी के विश्वास पर न रहें। शाम के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 45% | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।
वृश्चिक राशि
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई बिगड़ा हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। व्यायाम करते हुए ध्यान रखें, चोट आदि का भय रहेगा। दांपत्य जीवन में सुधार लाने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय और आर्थिक लाभ के लिए अच्छा मौका है। कोई रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त होगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : चेरी | भाग्य प्रतिशत : 70% | उपाय : गणेश जी को हरी दूर्वा चढ़ाएं।
धनु राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | भाग्य प्रतिशत : 37% | उपाय : अपने इष्ट देवता की आराधना करें।
मकर राशि
आज का दिन आप घूमने-फिरने में बर्बाद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी कार्य को करने के लिए घर से सही समय पर बाहर निकलें, नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। लेन-देन के मामले में आज सावधान रहें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 33% | उपाय : गाय को सफेद रंग की चीज खिलाएं।
कुंभ राशि
आज कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वित्तीय हालत में सुधार होगा। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आज कोई घर का बड़ा व्यक्ति आपको डांट सकता है। पारिवारिक समस्याओं को आज आप अनदेखा कर सकते हैं। यात्रा सोच-समझकर करें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सिल्वर | भाग्य प्रतिशत : 58% | उपाय : चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
मीन राशि
आज निराशावादी रवैये से बचें। अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप इधर-उधर की बातों पर ध्यान दे सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर की जरूरत पर भी धन खर्च हो सकता है। जरूरत से ज्यादा न सोचें। मानसिक तनाव के चलते आप अस्वस्थ हो सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 46% | उपाय : एक बार पहना हुआ कपड़ा दोबारा बिना धोए न पहनें।
