HomeHimachalएलएंडटी समूह ने आपदा राहत के लिए CM सुक्खू को भेंट किया...

एलएंडटी समूह ने आपदा राहत के लिए CM सुक्खू को भेंट किया 5 करोड़ रुपये का चेक

मुख्यमंत्री ने एलएंडटी समूह के उदार योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह का सहयोग राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों को और मजबूत करेगा।

दिल्ली/शिमला : लार्सन एंड टुब्रो समूह (एलएंडटी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को हिमाचल सदन नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की और आपदा राहत के लिए 5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

प्रतिनिधिमंडल में एलएंडटी समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष ए.आर. सोनी, उप-महाप्रबंधक सचिन राणा और प्रशासन प्रमुख तरुण कुमार दत्त शामिल रहे।

बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश को सहायता प्रदान करने के लिए समूह की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने एलएंडटी समूह के उदार योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह का सहयोग राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों को और मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन में नशे का सेवन करते रंगे हाथों धरे दो युवक, मौके से नशा करने का सामान भी पकड़ा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More