HomeHimachalMandiसिरमौर के डा. राजन सिंह ने संभाली उपनिदेशक आयुष विभाग मंडी जोन...

सिरमौर के डा. राजन सिंह ने संभाली उपनिदेशक आयुष विभाग मंडी जोन की कमान

डा. सिंह इससे पूर्व जिला आयुष अधिकारी सिरमौर और बिलासपुर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मंडी : आयुष विभाग के क्षेत्र में मंडी जोन को प्रदेश के युवा उपनिदेशक मिले हैं। मंडी जोन के अंतर्गत जिला मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और बिलासपुर आते हैं। डा. सिंह इससे पूर्व जिला आयुष अधिकारी सिरमौर और बिलासपुर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नव पदोन्नत उपनिदेशक मूल रूप से जिला सिरमौर के नाहन शहर के रहने वाले हैं। उपनिदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मंडी के जिला आयुष अधिकारी और जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंडी के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों व अन्य स्टाफ के साथ बैठक कर फीडबैक लिया।

इन बैठकों के बाद डा. राजन सिंह ने बताया कि उनका फोकस समस्त मंडी जोन के अंतर्गत आने वाले मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और बिलासपुर जिलों के आयुष स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली सुधारने एवं लोगों को स्तरीय सेवाएं उपलब्ध करवाने पर रहेगा।

ये भी पढ़ें:  लहसुन के खेत में अफीम, रेणुकाजी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी अवैध खेती, आरोपी फरार

इन चारों जिलों के जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के साथ साथ क्षार सूत्र विधि से पाइल्स, भगंदर एवं फिस्टुला जैसे रोगों की सफल आयुर्वेदिक चिकित्सा को नए आयाम दिए जाएंगे। क्षार सूत्र विधि से रोगियों के बवासीर के ऑपरेशनों से शत-प्रतिशत सफलता मिलती है।

हालांकि, ऐसे ऑपरेशनों के लिए आधारभूत संरचना जैसे शल्य कर्म कक्ष, लघु शल्य कर्म कक्ष, प्रशिक्षित व अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ की आवश्यकता रहती है। डा. राजन सिंह ने कहा कि इन चारों जिलों में ग्रामीण स्तर तक इन विशेष सर्जिकल पद्धतियों द्वारा उपचार को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को DC ने भेंट की 2 लाख की बीमा राशि
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More