HomeHimachalनाहन में नाले ने दिखाया रौद्र रूप, बिरोजा फैक्टरी में मची तबाही, शिमला हाईवे...

नाहन में नाले ने दिखाया रौद्र रूप, बिरोजा फैक्टरी में मची तबाही, शिमला हाईवे क्षतिग्रस्त, करोड़ों का नुकसान

नाले से पानी की निकासी न होने के कारण जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी अपना रास्ता बदलकर हाईवे से बहना शुरू हो गया। इस दौरान रात को हाईवे से गुजरने वाला ट्रैफिक भी जाम रहा।

नाहन : जिला सिरमौर में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के बीच जिला मुख्यालय नाहन में बिरोजा फैक्टरी के समीप उफान पर आए नाले ने भारी उत्पात मचाया। शहर से बिरोजा फैक्टरी से होकर गुजरने वाले इस सीवरेज नाले का पानी रौद्र रूप दिखाते हुए 12 से 15 फीट ऊपर एनएच से होकर बहने लगा। इसकी बड़ी वजह नाले पर कलवट डालकर बनाए गए पार्क को माना जा रहा है।

मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नाले के ऊपर पार्क के निर्माण के लिए पानी की निकासी को तीन कलवट बनाकर जोड़ा गया था। मूसलाधार बारिश के बीच रात के वक्त दो कलवट भारी मलबा आने से अवरूद्ध हो गए। एक कलवट से पूरी तरह पानी की निकासी न होने के कारण जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी अपना रास्ता बदलकर हाईवे से बहना शुरू हो गया। इस दौरान रात को हाईवे से गुजरने वाला ट्रैफिक भी जाम रहा।

ये भी पढ़ें:  HP Police बनाम Delhi Police: युकां कार्यकर्ताओं को दिल्ली लेकर जा रही पुलिस को शोघी में फिर रोका

सड़क से होकर गुजरे पानी ने एनएच की टारिंग के साथ साथ डंगों को तोड़ते हुए बिरोजा फैक्टरी का रूख कर लिया। पानी के साथ आया भारी मलबा बिरोजा फैक्टरी की सुरक्षा दीवारों को तोड़ते हुए उद्योग के वेयर हाउस सहित फिनायल बनाने वाले सेक्शन में जा घुसा। यही नहीं पानी के तेज बहाव और मलबे ने उद्योग के दो बड़े वाटर टैंकों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

इसके साथ साथ उद्योग कार्यालय के तीन कमरे, ओवरहेड टैंक, बाउंड्री वाल्स समेत मशीनरी भी तहस-नहस हो गई। इससे उद्योग का सारा कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है।  उधर, उद्योग के महाप्रबंधक वेद शर्मा ने बताया कि इस तबाही में उद्योग को 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन-चार दिन उद्योग में किसी भी तरह का उत्पादन नहीं हो पाएगा। इस नुकसान को लेकर प्रशासन को सूचित कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  शांता कुमार के बयान पर भड़का शोषण मुक्ति मंच, कहा- आरक्षण नहीं, जातिगत वर्चस्व ने देश को पीछे धकेला

वहीं, नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907ए के 50 मीटर पैच को भी भारी नुकसान हुआ है। इस एनएच के पैरापिट और डंगे ढह गए हैं। टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है। महज कुछ फीट का रास्ता ही अब आवाजाही के लिए शेष रह गया है। उधर, अधिशासी अभियंता एनएच राकेश खंडूजा ने बताया कि बिरोजा फैक्टरी के समीप हाईवे के इस पैच को 1.08 करोड़ का नुकसान आंका गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More