Home Himachal Mandi 19 साल की नवविवाहिता की पीलिया से PGI में मौत, 210 पार...

19 साल की नवविवाहिता की पीलिया से PGI में मौत, 210 पार पहुंचा आंकड़ा, हालात चिंताजनक

गोहर उपमंडल में पीलिया तेजी से फैल रहा है और लोगों को लगातार अपनी चपेट में ले रहा है। क्षेत्र में इस बीमारी के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

0

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल गोहर में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेहरा पंचायत के रौडी गांव की नवविवाहिता शानिया पत्नी सौरव की पीजीआई चंडीगढ़ में देर रात मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में पीलिया से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है, जबकि 210 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शानिया बासा महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। करीब एक सप्ताह पहले उसमें पीलिया के शुरूआती लक्षण नजर आए थे। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल गोहर में भर्ती करवाया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया। नेरचौक में भी स्थिति काबू में नहीं आई और बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, जहां लगातार इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ये भी पढ़ें:  नाहन में नामी प्रतिष्ठान के कुकिंग ऑयल का सैंपल फेल, निकला 'अनसेफ' और 'सब-स्टैंडर्ड', अब होगी कार्रवाई

इस तीसरी मौत के बाद पूरे गोहर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मरीजों का आंकड़ा 210 के पार पहुंचने से हालात और ज्यादा चिंताजनक हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी पर काबू पाने में नाकाम हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जमीनी स्तर पर ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भयावह हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:  HRTC की बस में सवार हुए विस उपाध्यक्ष विनय कुमार, वीआईपी कल्चर से हटकर 20 साल बाद बस में सफर