HomeAccidentत्रिलोकपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, मेले में जा रहे व्यक्ति की...

त्रिलोकपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, मेले में जा रहे व्यक्ति की गई जान, चालक घायल

घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) और 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कालाअंब : त्रिलोकपुर के समीप बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतक की पहचान भारत भूषण पुत्र राजकुमार निवासी मकान नंबर 1301, वर्ड नंबर 3, मुखर्जी पार्क जगाधरी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार भारत भूषण त्रिलोकपुर मेले में दुकान लगाने के लिए ऑटो रिक्शा में सामान लेकर जा रहा था। उसके साथ एक अन्य साथी भी सवार था। बुधवार रात जैसे ही ऑटो त्रिलोकपुर के पास पहुंचा, इसी बीच तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

ये भी पढ़ें:  बांधों-जलाशयों के वाष्पीकरण और ग्लेशियर पिघलने पर वैज्ञानिक अध्ययन के निर्देश

हादसे में भारत भूषण और ऑटो चालक सुरेश कुमार पुत्र दीनानाथ वार्ड नंबर 18, विश्वकर्मा कालोनी, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन भारत भूषण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) और 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  SC युवाओं को AI और ऑफिस ऑटोमेशन कोर्स करने का सुनहरा मौका, 3-3 माह का होगा कोर्स, वजीफा भी मिलेगा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More