होमHimachalSirmaurयमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार क्रेटा कार, गाड़ी...

यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार क्रेटा कार, गाड़ी के परखच्चे उड़े; तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाले यमुना कुल्हाल पुल पर शनिवार रात बेहद भीषण सड़क हादसा हुआ।

पांवटा साहिब : हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाले यमुना कुल्हाल पुल पर शनिवार रात बेहद भीषण सड़क हादसा हुआ।

रात करीब साढ़े 10 बजे के आसपास तेज रफ्तार क्रेटा कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा पांवटा साहिब क्षेत्र में यमुना नदी पर बने यमुना कुल्हाल पुल पर हुआ। जानकारी के अनुसार क्रेटा कार तेज रफ्तार में थी और आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, तीन जिलों के लिए ऑरेंज और चार में येलो अलर्ट जारी

स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय तरसेम सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी शिलाई, जिला सिरमौर, 37 वर्षीय अमित कुमार पुत्र महाकर सिंह निवासी शांति नगर, भोपा रोड, नई मंडी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और सोनू पुत्र वेदपाल सिंह निवासी नगला हुकम सिंह, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली के रूप में हुई है।

तीनों शवों का रविवार को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पांवटा साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना के समय कार की गति कितनी थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:  जयराम का सरकार पर हमला, बोले- 2 दिन में शिमला जिला परिषद चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई तो जाएंगे हाईकोर्ट
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More