Home Himachal Mandi मंडी सरस मेले में 2.01 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री, 10 दिन उमड़ी...

मंडी सरस मेले में 2.01 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री, 10 दिन उमड़ी भीड़

मेले के दौरान हैंडलूम, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग और पारंपरिक उत्पादों की बिक्री को लोगों ने भरपूर समर्थन दिया। स्थानीय व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहे और पूरे आयोजन के दौरान खरीदारों की निरंतर भीड़ बनी रही।

0

मंडी : इंदिरा मार्केट मंडी में 16 से 25 फरवरी तक आयोजित सरस मेला सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दस दिन चले इस मेले में कुल 2.01 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों पर खासा रुझान दिखाया।

डीसी अपूर्व देवगन ने मेले की सफलता पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि सरस मेला ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम साबित हुआ है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूहों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur : कहीं डंगे गिरे कहीं पेड़, जगह-जगह भारी भूस्खलन, घरों को नुकसान, 57 सड़कें अवरूद्ध

मेले के दौरान हैंडलूम, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग और पारंपरिक उत्पादों की बिक्री को लोगों ने भरपूर समर्थन दिया। स्थानीय व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहे और पूरे आयोजन के दौरान खरीदारों की निरंतर भीड़ बनी रही। मेले के अंतिम दिन जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक ने प्रतिभागी स्वयं सहायता समूहों और स्टॉल संचालकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। इस वर्ष मेले में कुल 97 स्टॉल स्थापित किए गए थे, जिन पर विभिन्न राज्यों और जिले के स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद के मरयोग में सोलन के निजी स्कूल की मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षिका सहित 8 बच्चे घायल