Home Himachal Mandi आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद भरने के लिए आवेदन की तिथि 10...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद भरने के लिए आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी

बाल विकास परियोजना मंडी सदर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मट्ट-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दी गई है।

0

मंडी : बाल विकास परियोजना मंडी सदर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मट्ट-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 25 मार्च निर्धारित थी, जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में बढ़ाया गया है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैनी ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अब 10 अप्रैल तक अपने आवेदन कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर, जिला मंडी में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह निर्णय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी ज्ञापन के तहत दिए गए निर्देशों के अनुपालना में लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिल सके।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सजा जायका किसान मेला, प्रदर्शनी में दिखा प्राकृतिक खेती का दम, 500 किसानों ने लिया हिस्सा