HomeHimachalSolanनशे पर सोलन पुलिस का बड़ा वार, 13.63 किलो चूरापोस्त और 22.27...

नशे पर सोलन पुलिस का बड़ा वार, 13.63 किलो चूरापोस्त और 22.27 ग्राम चिट्टे के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

चिट्टा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला सोलन पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोलन : चिट्टा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला सोलन पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में कुल 13 किलो 630 ग्राम चूरापोस्त और 22.27 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। तीनों मामलों की जांच पुलिस थाना धर्मपुर में चल रही है।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पहला मामला 27 सितंबर का है। पुलिस थाना धर्मपुर की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से 13 किलो 630 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में हरिदत्त (26) निवासी खील बड्सेर, कुमारहट्टी और जितेंद्र कुमार (30) निवासी रुन्दन घोड़ो, कुमारहट्टी को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:  डगशाई पब्लिक स्कूल रैगिंग मामले में पांचों आरोपी छात्र सस्पेंड, पुलिस जांच तेज; अकाल तख्त साहिब ने भी जताई चिंता

पुलिस ने संबंधित ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

दूसरी कार्रवाई 29 सितंबर को जिला पुलिस की SIU टीम ने धर्मपुर थाना क्षेत्र में की। गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में सवार तीन युवकों के कब्जे से 11.27 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गौरव वर्मा (29) निवासी न्यू कथेड, सोलन, शुभम ठाकुर (25) निवासी धार, अर्की और वीरेंद्र कुमार (32) निवासी न्यू कथेड, चंबाघाट के रूप में हुई। तीनों को मौके पर गिरफ्तार किया गया और वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। तीनों आरोपियों को 30 सितंबर को अदालत में पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, बद्दी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 380 वाहनों के काटे चालान

उन्होंने बताया कि तीसरे मामले में धर्मपुर पुलिस ने 29 सितंबर को पट्टा मोड़ कुमारहट्टी में कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संजय (28) निवासी पालवी, शिलारू, ठियोग को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। उसे भी 30 सितंबर को अदालत में पेश किया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि पुलिस तीनों मामलों में नशे की सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क और आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। आगामी कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  पुलिस अधीक्षक बद्दी ने किया मानपुरा थाना का निरीक्षण, नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More