Home Himachal Mandi जिला मंडी के इन इलाकों में 16 जनवरी को रहेगा शट डाउन,...

जिला मंडी के इन इलाकों में 16 जनवरी को रहेगा शट डाउन, बोर्ड करेगा ये जरूरी कार्य

विद्युत उपमंडल- 2 मंडी के सहायक अभियंता ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता दूरभाष नंबर 01905-222958 पर संपर्क कर सकते हैं।

0

मंडी : विद्युत अनुभाग गुटकर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बैहना, गलियां बैहना, छछोल, रोपा सहित आसपास के क्षेत्रों में 16 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विभाग द्वारा 11 केवी लाइन पर पुरानी तारों को हटाकर नई तारें डाली जाएंगी। इसके साथ ही नए फोर पोल स्ट्रक्चर के निर्माण एवं स्थापना का कार्य भी किया जाएगा।

विद्युत उपमंडल- 2 मंडी के सहायक अभियंता ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता दूरभाष नंबर 01905-222958 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  मंडी कलम पर भाषा एवं संस्कृति विभाग की पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न