होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब में दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने किया शस्त्र पूजन, संगठनात्मक...

पांवटा साहिब में दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने किया शस्त्र पूजन, संगठनात्मक विषयों पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम में महिलाओं ने सनातनी परंपरा के अनुसार विधिवत शस्त्र पूजन कर मां दुर्गा का गुणगान किया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में विश्व हिंदू परिषद के महिला विभाग दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की ओर से सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने सनातनी परंपरा के अनुसार विधिवत शस्त्र पूजन कर मां दुर्गा का गुणगान किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और विस्तार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका सीमा देवी और जिला संरक्षिका दीक्षा ऊषा देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने सनातनी पद्धति से शस्त्रों का पूजन किया।

ये भी पढ़ें:  2 दिन में बिजली का बिल नहीं भरा तो कट जाएगा आपका कनेक्शन, विद्युत उपमंडल बागथन का सख्त रुख

विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंदिर एवं अर्चक-पुरोहित संपर्क प्रमुख तथा दुर्गा वाहिनी के पालक अधिकारी दीपक भंडारी ने सामूहिक शस्त्र पूजन की परंपरा और इसके आयोजन की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से दुर्गा अष्टमी से प्रांत, जिला, प्रखंड, नगर, ग्राम और वार्ड स्तर तक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महिला विभाग की ओर से भी दुर्गा अष्टमी से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है।

इस दौरान जिला संयोजिका सीमा देवी ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन की गतिविधियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इसके बाद मां दुर्गा के भजनों का गुणगान किया गया और अंत में उपस्थित महिलाओं को प्रसाद वितरित किया गया।

ये भी पढ़ें:  केंद्र से हिमाचल को मिल रही भरपूर आर्थिक मदद, सही प्रकार से खर्च करे कांग्रेस सरकार : सांसद

कार्यक्रम में दीपक भंडारी, पूनम गुप्ता, सरोज सैनी, लिली गुप्ता, अंशदीप कौर, शकुंतला नेगी, अनीता नेगी, रीना शांडिल, सरिता बंगवाल, अनुराधा कौर, वृंदा गुप्ता, सलोनी, प्रीति गुप्ता, मालती, अनु शर्मा, विनीता कुमारी और कुमारी सुकृति सहित मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Latest Articles

Explore More