HomeHimachalपंचायत चुनाव: आज तीन बजे थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, चुनावी...

पंचायत चुनाव: आज तीन बजे थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, चुनावी क्षेत्रों में बंद रहेंगे ठेके

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनावी शोर आज शाम 3 बजे थम जाएगा। प्रदेश की 1293 पंचायतों में 26 मई को मतदान होना है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनावी शोर आज शाम 3 बजे थम जाएगा। प्रदेश की 1293 पंचायतों में 26 मई को मतदान होना है। इसके साथ ही संबंधित पंचायत क्षेत्रों में आने वाले सभी शराब के ठेके भी बंद कर दिए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक इन इलाकों में अगले दो दिनों तक शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक रविवार शाम तीन बजे के बाद प्रत्याशी न तो जनसभाएं कर सकेंगे और न ही लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार-प्रसार किया जा सकेगा। हालांकि उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आदर्श आचार संहिता और जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  HPRCA : जल्द शुरू होगी 2000 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों को 2 साल की आयु छूट देने के निर्देश

पहले चरण में प्रदेश की विभिन्न पंचायतों में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि मतदान से पहले किसी भी तरह की अव्यवस्था या नियमों के उल्लंघन की स्थिति पैदा न हो।

पंचायत चुनावों को लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह चरम पर है और अब सभी की नजरें 26 मई को होने वाले मतदान पर टिक गई हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आरडीजी पर हंगामे के आसार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More