HomeHimachalRSS की मासिक पत्रिका 'मातृवंदना' विशेषांक एवं 'दिनदर्शिका' का विमोचन

RSS की मासिक पत्रिका ‘मातृवंदना’ विशेषांक एवं ‘दिनदर्शिका’ का विमोचन

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मासिक पत्रिका ‘मातृवंदना’ विशेषांक एवं ‘दिनदर्शिका’ का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओएस चौहान (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) और मुख्य वक्ता भोलेश्वर ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई. इसके बाद मुख्य अतिथि ओएस चौहान ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “मातृशक्ति का सम्मान एवं राष्ट्रवादी साहित्य का प्रचार-प्रसार समाज को नई दिशा प्रदान करने में सहायक होता है”. उन्होंने मातृवंदना पत्रिका के इस विशेषांक की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम बताया.

ये भी पढ़ें:  पुनर्गठित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित : DC मुकेश रेपसवाल

मुख्य वक्ता भोलेश्वर ने “मातृवंदना” विशेषांक की विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक पत्रिका नहीं बल्कि भारतीय संस्कार, विचारधारा और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचने का प्रयास है.

उन्होंने विमोचित “दिनदर्शिका” की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह केवल तिथियों और पर्वों का संकलन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं प्रेरणादायक विचारों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करेगा.

इस समारोह में बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, समाजसेवी, साहित्यकार एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी वक्ताओं ने ‘मातृवंदना’ विशेषांक को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का संकल्प लिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस प्रयास की सराहना की.

ये भी पढ़ें:  12 फरवरी को बुलाई कैबिनेट बैठक, सुक्खू सरकार ले सकती है कई बड़े फैसले

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रवादी एवं सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More