HomeHimachalSirmaurदोपहिया वाहन चला रहे हो तो समझ लें यातायात नियम, सिरमौर पुलिस...

दोपहिया वाहन चला रहे हो तो समझ लें यातायात नियम, सिरमौर पुलिस कर रही ये कार्रवाई

यातायात नियमों को समझना और पालन करना सभी के लिए जरूरी है। इनके उल्लंघन से आपका भारी भरकम चालान हो सकता है। साथ ही नियमों के अनुसार और भी सख्त कार्रवाई हो सकती है।

नाहन : यातायात नियमों को समझना और पालन करना सभी के लिए जरूरी है। इनके उल्लंघन से आपका भारी भरकम चालान हो सकता है। साथ ही नियमों के अनुसार और भी सख्त कार्रवाई हो सकती है।

दरअसल, नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ सिरमौर पुलिस एक्शन मोड में है और इन दिनों सड़कों पर लगातार कार्रवाई भी जारी है। पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रतिदिन कार्रवाई कर रही है।

मई माह में विशेष तौर पर टीटीआर पांवटा साहिब और टीटीआर नाहन द्वारा असुरक्षित हेलमेट, लापरवाही से वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग, अंडर एज चालकों के लिए वाहन चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ यातायात अभियान शुरू किया गया है।

ये भी पढ़ें:  सहायक स्टाफ नर्स के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

इस अभियान के तहत दोनों यातायात विंग लोगों को असुरक्षित हेलमेट को लेकर वाहन चालकों को जागरूक भी कर रहे हैं। साथ ही पुलिस ने ऐसे काफी असुरक्षित हेलमेट जब्त भी किए हैं। पुलिस ने हाइवे पर विभिन्न स्थानों पर स्पीडगन के माध्यम से ओवरस्पीड नाके लगाने शुरू कर दिए हैं।

ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं इस यातायात अभियान की निगरानी जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों द्वारा रखी जा रही है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि अभियान के दौरान लापरवाही से वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंस का उपयोग करने और अंडर एज वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  एसएफआई नाहन इकाई का 33वां सम्मेलन : ऋतिक इकाई अध्यक्ष, शिवांगी चुनीं सचिव

अभियान की निगरानी जिला मुख्यालय से की जाएगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और जिला में सड़क यात्रा को सुरक्षित यात्रा बनाने में सिरमौर पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More