HomeHimachalShimlaबसंतपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर होगी भर्ती, 4...

बसंतपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर होगी भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

बाल विकास परियोजना बसंतपुर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकती हैं।

शिमला : बाल विकास परियोजना बसंतपुर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकती हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी बसंतपुर (सुन्नी) हरीश शर्मा ने बताया कि पनेहल आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद और करोरी स्थित पंजोल वजीरा, पनिहाना, बझोल, फरीडा, मटेओग, तरौर, कटूडू, कडेची, जुब्बड़, धार, कार्यालटू, ओडडू कोट, डायला, झोलो, सेवांग, बगैन, मुंगना और सुन्नी-1 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  लाल चंद प्रार्थी जयंती पर नाहन में हुआ राज्य स्तरीय समारोह, शोधपत्र वाचन के बाद कवि सम्मेलन ने बांधा समा

संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के सर्वेक्षण क्षेत्र की पात्र महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित 4 अगस्त 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, बसंतपुर (सुन्नी) के कार्यालय में जमा कर सकती हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय, सुन्नी में उपमंडलाधिकारी (ना.) सुन्नी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  जलोग में सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

Latest Articles

Explore More