HomeHimachalShimlaहिमाचल पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को एडिशनल एसपी पद पर मिली...

हिमाचल पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को एडिशनल एसपी पद पर मिली पदोन्नति

हिमाचल सरकार ने 11 हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर यह आदेश जारी किए गए हैं।

शिमला : हिमाचल सरकार ने 11 हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर यह आदेश जारी किए गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार कुलदीप कुमार (2011 बैच), अमित ठाकुर, प्रताप सिंह, अमित शर्मा-II, मनोहर लाल, विकास कुमार धीमान, हेमंत कुमार, कुलविंदर सिंह, खजाना राम, राम प्रसाद जसवाल और लाल मान (सभी 2012 बैच) को पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे और तब तक वे अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ही कार्य करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज टांडा में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, बीएससी नर्सिंग की सीटें बढ़ाकर 60 करने की घोषणा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More