Home Himachal Shimla आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जाएंगे 120 पद, 20 जनवरी को कैंपस...

आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जाएंगे 120 पद, 20 जनवरी को कैंपस इंटरव्यू से होगा चयन

इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 20 जनवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।

0

शिमला : जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड स्वराज डिवीजन प्लांट-1 फेस-4 मोहाली पंजाब के लिए आईटीआई अप्रेंटिस के 120 पदों के लिए 20 जनवरी, 2026 को शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पेंटर, फिटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर/मैकेनिस्ट और डीजल मैकेनिक में आईटीआई, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा पास होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 20 जनवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  जिस सांप ने डसा, उसी सांप को पकड़कर अपना इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा शख्स, मच गया हड़कंप

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 74091-76699 व 97797-77751 पर संपर्क किया जा सकता है।