HomeHimachalBilaspurकृषि उपज मंडी की आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, किसानों के विकास पर...

कृषि उपज मंडी की आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, किसानों के विकास पर होंगे करोड़ों खर्च

बैठक में निर्णय लिया गया कि बिलासपुर की मौजूदा सब्जी मंडी को स्थानांतरित कर निहाल में स्थापित किया जाएगा, जिस पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नई मंडी में किसानों और व्यापारियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे कृषि विपणन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

बिलासपुर : कृषि उपज मंडी समिति जिला बिलासपुर की महत्वपूर्ण बैठक जिला चेयरमैन सतपाल वर्धन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडी की आय, विकास योजनाओं और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह जानकारी सामने आई कि वर्ष 2025-26 के लिए मंडी की अनुमानित आय 2 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि वर्ष 2026-27 में यह आय बढ़कर लगभग तीन करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

सतपाल वर्धन ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के नौ महीनों में गारा-बघेरी चेक पोस्ट से उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ है, जिससे मंडी की आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में लगभग एक करोड़ रुपये जिले की सभी कृषि उपज मंडियों के विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे, जिससे किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिलासपुर की मौजूदा सब्जी मंडी को स्थानांतरित कर निहाल में स्थापित किया जाएगा, जिस पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नई मंडी में किसानों और व्यापारियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे कृषि विपणन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

ये भी पढ़ें:  शोषण मुक्ति मंच का एलान, सामाजिक न्याय के लिए 28 को धर्मशाला रैली में सभी जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता

घुमारवीं में बनेगा बहुमंजिला किसान सामुदायिक भवन
किसानों के हित में एक और बड़ा निर्णय लेते हुए बैठक में बताया गया कि घुमारवीं में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला किसान सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक भूमि का स्थानांतरण पूर्ण कर लिया गया है। वर्ष 2026-27 में इस भवन का शिलान्यास कर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

सतपाल वर्धन ने कहा कि मंडी समिति किसानों के साथ-साथ महिला पशुपालकों के सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में महिला पशुपालकों का भ्रमण पशु फार्म, करनाल (हरियाणा) करवाया जाएगा, ताकि वे आधुनिक पशुपालन तकनीकों से अवगत हो सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी गाड़ी, सवार थे 40 यात्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More