HomeHimachalSirmaurसिरमौर में बस के टाइम को लेकर HRTC के कंडक्टर से मारपीट,...

सिरमौर में बस के टाइम को लेकर HRTC के कंडक्टर से मारपीट, थप्पड़ मारने का आरोप; निजी बस मालिक पर केस

पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में बस के टाइम को लेकर हुए विवाद के दौरान एचआरटीसी (HRTC) बस के कंडक्टर के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार एचआरटीसी बस डिपो पांवटा साहिब में तैनात बस कंडक्टर अनिल कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 5 सितंबर को करीब 11:40 बजे वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान निजी बस के मालिक गुमान सिंह ने उसकी बस के आगे अपनी बस लगा दी।

शिकायत के अनुसार एचआरटीसी बस का हरिपुरधार के लिए समय 11:55 बजे निर्धारित था। उसने निजी बस को आगे से हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर गुमान सिंह ने उसके साथ मारपीट करते हुए थप्पड़ मारे।

ये भी पढ़ें:  रोटरी क्लब नाहन संगिनी को मिला नया नेतृत्व, मोनिका जैन ने अध्यक्ष, भावना रतन ने संभाला सचिव का दायित्व

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया था और वह अपनी ड्यूटी के तहत यात्रियों को बस में बैठने के लिए आवाज लगा रहा था।

शिकायत में सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप भी लगाया गया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  नेपाल की भीषण बाढ़ में हिमाचल का इंजीनियर लापता... चिंता में परिजन, बेटे की तलाश में परिवार रवाना
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More