HomeHimachalShimlaनाहन के जोगीबन से रेस्क्यू मादा तेंदुए की उपचार के दौरान मौत,...

नाहन के जोगीबन से रेस्क्यू मादा तेंदुए की उपचार के दौरान मौत, कुत्तों के हमले में हुई थी गंभीर घायल

प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन से शिमला के टूटीकंडी स्थित एनिमल रेस्क्यू सेंटर भेजा गया, जहां सोमवार देर रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।

शिमला : कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल हुई मादा तेंदुए की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वन विभाग की टीम ने उसे सतीवाला पंचायत के जोगीबन स्थित बकरी फार्म के पास एक संकरे कलवर्ट से तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन से शिमला के टूटीकंडी स्थित एनिमल रेस्क्यू सेंटर भेजा गया, जहां सोमवार देर रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मादा तेंदुआ रविवार रात बकरी फार्म परिसर में घुस गई थी, जहां मौजूद गद्दी नस्ल के कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। पानी के बीच मादा तेंदुआ कुत्तों के हमले से अपना बचाव करती रही। इस बीच वह काफी जख्मी भी हुई। लंबे संघर्ष के बाद वह एक कलवर्ट में जा घुसी। बाद में वन विभाग ने श्री रेणुकाजी से वन्य प्राणी विभाग की टीम बुलाकर उसे रेस्क्यू किया और गंभीर हालत को देखते हुए उसे टूटीकंडी भेजा, जहां वह जिंदगी की जंग हार गई।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में देवदार के घने जंगल में बना दी 5 किमी लंबी सड़क, हाईकोर्ट ने सरकार से तलब किया जवाब

वन विभाग ने तेंदुए का पोस्टमार्टम करवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More