HomeHimachalShimlaडीसी शिमला के निर्देश : सभी ग्राम पंचायतें किट से पानी का...

डीसी शिमला के निर्देश : सभी ग्राम पंचायतें किट से पानी का सैंपल लेना सुनिश्चित करें

डीसी ने कहा कि जिला की सभी पंचायतों को जल शक्ति विभाग की ओर से पानी की जांच के लिए किट दी गई है, लेकिन अभी तक पंचायतें इन किट का इस्तेमाल नहीं कर रही है। सभी पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि इन किट के माध्यम से पेयजल पानी की गुणवत्ता का निरीक्षण करें।

शिमला : डीसी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में सात डिवीजन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जिला में 264 योजनाएं है, जिसमें से 203 फिजिकल तौर पर पूरी कर ली गई हैं और इनमें से 114 योजनाएं वित्तीय तौर पर पूरी कर ली गई है, जबकि 61 योजनाओं पर कार्य चला हुआ है।

डीसी ने कहा कि जिला की सभी पंचायतों को जल शक्ति विभाग की ओर से पानी की जांच के लिए किट दी गई है, लेकिन अभी तक पंचायतें इन किट का इस्तेमाल नहीं कर रही है। सभी पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि इन किट के माध्यम से पेयजल पानी की गुणवत्ता का निरीक्षण करें। इसके अलावा पारम्परिक पेयजल स्त्रोतों का भी निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जिला के सभी स्कूलों में इस किट को दिया गया है, लेकिन स्कूलों में भी किट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार में सत्ता संघर्ष चरम पर, सचिवालय बना रणभूमि, लड़ाई में पिस रही हिमाचल की जनता : बिंदल

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग अपने स्तर पर पेयजल स्त्रोतों की गुणवत्ता चेक कर रहा है, लेकिन पंचायतों को भी अपने अधिकारों को इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन किट का इस्तेमाल करवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में हर घर जल योजना के तहत 1621 गांव को प्रमाणित किया गया, जबकि 2536 गांव ने रिपोर्ट किया था। इसमें से 915 गांव में औपचारिकताएं लंबित है। जिला में 3052 पेयजल स्त्रोतों से सैंपल लिए जाते हैं। डीसी ने सभी एक्सईन को निर्देश दिए कि आपदा के कारण जिन पेयजल योजनाओं को मरम्मत की जरूरत है तो ऐसी पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव बनाकर जिलाधीश कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। दो लाख रुपये तक के मरम्मत कार्य के लिए तुरंत बजट राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत मुहैया करवाया जाएगा, ताकि पेयजल योजनाएं सुचारू रूप से चल पाए।

ये भी पढ़ें:  26 जुलाई से 2 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला: मुकेश रेपसवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More