HomePolitics13 साल के छोटे से राजनैतिक सफर में कांग्रेस का टिकट बांटने...

13 साल के छोटे से राजनैतिक सफर में कांग्रेस का टिकट बांटने वाला बन गया हूं : विनय कुमार

विनय कुमार ने कहा कि ऑपरेशन लोटस के दौरान उन्हें भी भाजपा की ओर से कई प्रलोभन मिले, लेकिन मैंने अपने आदर्शों के साथ कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला व ब्लॉक स्तर पर संगठन की ताजपोशी की जाएगी।

राजगढ़ : करीब 13 वर्ष पहले राजनीति में कदम रखने के दौरान मेरे लिए कांग्रेस का टिकट दिलवाने के लिए मुसाफिर सहित कई दिग्गज नेताओं ने वकालत की थी। इस छोटे से राजनैतिक सफर में अब मैं कांग्रेस का टिकट बांटने वाला बन गया हूं। यह बात हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष एवं श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने राजगढ़ में पच्छाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

विनय कुमार ने कहा कि सिरमौर में डॉ. वाईएस परमार के बाद वह पार्टी में इस पद को प्राप्त करने वाले दूसरे व्यक्ति हैं, जबकि सिरमौर में कई धुरंधर कांग्रेस के नेता हैं, जो अपने निर्वाचन क्षेत्र से छह-सात बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, लेकिन आज तक किसी को भी यह पद हासिल नहीं हो सका। हालांकि, इस बीच उन्होंने तुरंत ये भी कहा कि कोई कांग्रेसी नेता इस बात को अन्यथा न लें।

ये भी पढ़ें:  3 माह से नहीं मिला केंद्र का मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का टूटा सब्र, नाहन से भेजे ज्ञापन 

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद जब वह दिल्ली हाईकमान पहुंचे तो उन्होंने राहुल गांधी के सवाल पर कहा कि श्री रेणुकाजी कांग्रेस के मॉडल को पूरे प्रदेश में प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया जाएगा। उनका मुख्य उदेश्य वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस को रिपीट करवाना है, जिसके लिए वह बूथ स्तर तक स्वयं जाकर समिति के कार्यों की समीक्षा करेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कमेटियां कागजों तक सीमित न रहें। पार्टी में कार्यकर्ताओं को अधिमान दिया जाएगा।

विनय कुमार ने कहा कि ऑपरेशन लोटस के दौरान उन्हें भी भाजपा की ओर से कई प्रलोभन मिले, लेकिन मैंने अपने आदर्शों के साथ कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला व ब्लॉक स्तर पर संगठन की ताजपोशी की जाएगी। इसके बाद राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के 28 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विपक्ष के विधायक हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में सबसे पहले कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करके कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  जेल परिसर के भीतर प्रतिबंधित सामान फेंकने की साजिश नाकाम, हथियार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने पच्छाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी मजबूत करने का आह्वान किया। इससे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कहा कि पच्छाद में कांग्रेस के गढ़ को पहले की भांति एक बार फिर मजबूत करने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे, ताकि आगामी 2027 में पच्छाद में कांग्रेस का परचम दोबारा कायम हो सके।

पूर्व जिप अध्यक्षा दयाल प्यारी ने भी अपने विचार रखे। वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी देवेंद्र शास्त्री, विवेक शर्मा, दिनेश आर्य, प्रदीप सूर्या, शकुंतला प्रकाश, परीक्षा चौहान, उषा तोमर, आशा प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्षा ज्योति साहनी सहित भारी संख्या में पच्छाद कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा को लेकर DC सिरमौर के निर्देश : नाहन में वेंडर्स के लिए बदलेंगे नियम, पांवटा साहिब में रात को दौड़ेंगे खनन वाहन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More