HomeHimachalShimlaहिमाचल: कैबिनेट बैठक आज, बजट घोषणाओं पर कई अहम फैसले लेगी सरकार

हिमाचल: कैबिनेट बैठक आज, बजट घोषणाओं पर कई अहम फैसले लेगी सरकार

बजट पारित होने के बाद शुक्रवार को प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है, जिसमें बजट घोषणाओं को लागू करने के लिए कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।

शिमला : बजट पारित होने के बाद शुक्रवार को प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है, जिसमें बजट घोषणाओं को लागू करने के लिए कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े मसौदे कैबिनेट के सामने रखे जाएंगे और वित्त वर्ष की शुरुआत में सरकार की आगे की रणनीति पर भी विचार होगा।

बैठक में शिमला से तारादेवी के बीच प्रस्तावित 13.79 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट का मामला प्रमुख रूप से आने की संभावना है। इस परियोजना की लागत 1734 करोड़ रुपये से बढ़कर 2296 करोड़ रुपये हो चुकी है और केंद्र सरकार से इसकी संशोधित लागत को मंजूरी मिल चुकी है। एनडीबी पोषित इस प्रोजेक्ट में राज्य सरकार की हिस्सेदारी भी बढ़कर 459.2 करोड़ रुपये हो गई है, जिस पर आगे की प्रक्रिया को लेकर कैबिनेट निर्णय ले सकती है।

ये भी पढ़ें:  पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सिरमौर : ओमप्रकाश शर्मा को अध्यक्ष, प्रमोद गौतम को महासचिव की कमान

इसके अलावा स्वास्थ्य और वन विभाग सहित विभिन्न विभागों में नई भर्तियों के मसौदे बैठक में लाए जा सकते हैं। भर्ती निदेशालय और राज्य चयन आयोग के माध्यम से प्रस्तावित भर्तियों, जेओए आईटी के मसौदे और स्वास्थ्य विभाग में मशीनों की खरीद से जुड़े मामलों पर भी चर्चा संभावित है। साथ ही टूरिज्म प्रोजेक्ट्स, बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी संभावनाओं और नई उद्योग नीति को लेकर भी कैबिनेट में विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में खाई में फेंकी लाश की गुत्थी सुलझी, हरियाणा के 2 व्यक्ति गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More