HomeHimachalSolanडगशाई पब्लिक स्कूल रैगिंग मामले में पांचों आरोपी छात्र सस्पेंड, पुलिस जांच...

डगशाई पब्लिक स्कूल रैगिंग मामले में पांचों आरोपी छात्र सस्पेंड, पुलिस जांच तेज; अकाल तख्त साहिब ने भी जताई चिंता

डगशाई पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने पांच आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया है।

सोलन : डगशाई पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने पांच आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया है।

सभी आरोपी छात्र पंजाब के रहने वाले हैं और 11वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि घटना 5 सितंबर की है। आरोप है कि पांच सीनियर छात्रों ने नौवीं कक्षा के एक छात्र को हॉस्टल के कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में एक सीनियर छात्र कथित तौर पर पीड़ित छात्र को थप्पड़ मारता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ ने तय किया ग्राम सभाओं का शेड्यूल, 1 से 7 अगस्त तक सभी 242 पंचायतों में होंगी बैठकें

वीडियो सामने आने और पीड़ित छात्र के परिजनों की ओर से स्कूल परिसर में विरोध जताए जाने के बाद स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पांचों छात्रों को सस्पेंड कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित छात्र तलविंदर मानेश और अन्य की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम, 2009 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस टीम स्कूल पहुंचकर आरोपी छात्रों, हॉस्टल वार्डन और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। स्कूल के प्रिंसिपल रविंद्र वोहरा के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। सोलन के पुलिस अधीक्षक टीएसडी वर्मा ने कहा कि रैगिंग को लेकर कानून में कड़े प्रावधान हैं और ऐसी घटनाओं को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर की जिलावासियों से अपील: सर्वेक्षण कार्य में करें पूर्ण सहयोग, सही और पूर्ण जानकारी देना जरूरी

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मामला केवल 5 सितंबर की घटना तक सीमित नहीं है। परिजनों का दावा है कि पिछले करीब चार महीनों से सीनियर छात्र जूनियर विद्यार्थियों को कथित तौर पर रैगिंग, धमकी, मारपीट और गाली-गलौज के जरिए परेशान कर रहे थे। पुलिस इन आरोपों को भी जांच का हिस्सा बनाकर साक्ष्य जुटा रही है।

इस बीच, एक सिख छात्र से जुड़ी कथित रैगिंग की घटना पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने भी चिंता जताई है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण देना प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने किसी भी छात्र को डराने, अपमानित करने या प्रताड़ित करने वाले व्यवहार को अस्वीकार्य बताया।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में अवैध शराब के साथ पकड़ी महिला, पुलिस ने घर में दबिश देकर की कार्रवाई

बताया गया है कि जत्थेदार ने पीड़ित छात्र और उसके परिवार से संपर्क कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और परिवार को हरसंभव समर्थन का भरोसा दिया। वहीं, पीड़ित परिवार ने स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए प्रिंसिपल को पद से हटाने की मांग की है। जत्थेदार की ओर से भी मौजूदा प्रिंसिपल को तत्काल बदलने की मांग किए जाने की बात सामने आई है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More