HomeCrimeपच्छाद में 351 ग्राम चरस के साथ एक काबू, गुप्त सूचना पर...

पच्छाद में 351 ग्राम चरस के साथ एक काबू, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 351 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद किया।

सराहां : पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर नारग में मौजूद थी।

इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति विजय अत्री निवासी आंजी, तहसील पच्छाद दाडो देवरिया की ओर से अपने घर आंजी की तरफ सड़क से पैदल चरस लेकर आ रहा है और इसे ग्राहकों को बेचता है।

इस पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 351 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद किया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ओवलोडिंग और अवैध खनन पर 42 चालान, 25 टिप्पर जब्त

उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 13 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More