HomeHimachalShimlaहिमाचल में नेपाली मजदूर की बेरहमी से हत्या, पब्बर नदी में इस...

हिमाचल में नेपाली मजदूर की बेरहमी से हत्या, पब्बर नदी में इस हालत में मिला शव

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से मौके का निरीक्षण करवाया। डॉग स्क्वॉड से भी घटनास्थल का मुआयना कराया गया है। पुलिस की विशेष टीमें तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान और धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

रोहड़ू : हिमाचल में नेपाली मूल के एक मजदूर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। घटना जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र की है, जहां पब्बर नदी से शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सेती राम उर्फ राकेश प्रताप, जिला सल्याणी, नेपाल के तौर पर हुई है, जो पिछले कुछ समय से यहां मजदूरी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार थाना चिड़गांव के अंतर्गत बडियारा क्षेत्र में पब्बर नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मामला दीपेंद्र निवासी गांव दिसवानी के बयान पर दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक को 17 फरवरी की शाम नेपाल मूल के दो अन्य व्यक्तियों के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि मृतक ने उनके साथ शराब भी पी थी। बाद में उसका शव पब्बर नदी के किनारे मिला, जिले हाथ-पांव बंधे हुए थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें मृतक दो संदिग्ध व्यक्तियों के साथ नजर आया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के अनुभव शर्मा बने बेस्ट 3 प्वाइंट शूटर, जीता 11,000 का नगद पुरस्कार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से मौके का निरीक्षण करवाया। डॉग स्क्वॉड से भी घटनास्थल का मुआयना कराया गया है। पुलिस की विशेष टीमें तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान और धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  किराये के कमरे में दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा 6.128 किलो गांजा, 32 साल का युवक गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More