Home Himachal Shimla कसुंपटी को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा : डीसी...

कसुंपटी को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा : डीसी अनुपम कश्यप

अनुपम कश्यप ने कहा कि नए प्रस्ताव के अनुसार 17 पटवार सर्कल और 4 फील्ड कानूनगो सर्किल होंगे। इसके तहत कुल 17,032.29 हेक्टेयर भूमि होगी और 86983 कुल खसरा नंबर होंगे। 12,080 खतौनी नंबर होंगे। इसके साथ ही इस तहसील के तहत 91924 जनसंख्या को कवर किया जाएगा।

0

शिमला : कसुंपटी में नई तहसील बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को जिला प्रशासन शिमला ने भेज दिया है। डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि कसुंपटी में नई तहसील बनाना आवश्यक है। इस दिशा में प्रदेश सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। वर्तमान में शिमला ग्रामीण के तहत यह क्षेत्र कवर किया जाता है। इसके तहत मौजूदा पटवार सर्कल के अलावा चार नए पटवार सर्कल बनाए जाएंगे और दो फील्ड कानूनगो सर्किल होंगे।

डीसी ने कहा कि शिमला ग्रामीण के तहत अभी 32 पटवार सर्किल हैं और इनके तहत काफी भौगोलिक क्षेत्र है। तीन विधानसभा क्षेत्र कसुंपटी, शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी का काफी हिस्सा आता है। ऐसे में शिमला शहर के आसपास भारी जनसंख्या, राजस्व मामलों की बढ़ती संख्या, कोर्ट मामले, फील्ड वेरिफिकेशन आदि के कारण काफी दिक्कतें पेश आती है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के नौहराधार में भीषण अग्निकांड में 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

अनुपम कश्यप ने कहा कि नए प्रस्ताव के अनुसार 17 पटवार सर्कल और 4 फील्ड कानूनगो सर्किल होंगे। इसके तहत कुल 17,032.29 हेक्टेयर भूमि होगी और 86983 कुल खसरा नंबर होंगे। 12,080 खतौनी नंबर होंगे। इसके साथ ही इस तहसील के तहत 91924 जनसंख्या को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार नए पटवार सर्कल चमियाना, रझाना, डूम्मी और जनोल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही दो फील्ड कानूनगो में कसुंपटी/चमियाना और शोघी में प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस नई तहसील के अधीन 83 सरकारी स्कूल, 21 पोस्ट ऑफिस, 27 बैंक ब्रांच और विभिन्न सरकारी कार्यालय आएंगे।

ये भी पढ़ें:  Himachal Weather Update: फिर बिगड़ेगा मौसम! लुढ़केगा पारा, थमेगी रफ्तार, जानिए क्या है नई अपडेट