HomeHimachalShimlaशिमला में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अचानक बिगड़ी तबीयत, आईजीएमसी में...

शिमला में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अचानक बिगड़ी तबीयत, आईजीएमसी में भर्ती VIDEO

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई।

शिमला : भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्हें चक्कर आ गया, जिसके बाद वहां मौजूद भाजपा पदाधिकारियों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हर्ष महाजन राजधानी शिमला के सीटीओ चौक के समीप राज्य सरकार के खिलाफ आयोजित भाजपा के धरने में शामिल होने पहुंचे थे। रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह लड़खड़ा गए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में ऐतिहासिक होली मेले का भव्य शुभारंभ, भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

हर्ष महाजन के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। इसके बाद कई वरिष्ठ भाजपा नेता, विधायक और पार्टी पदाधिकारी आईजीएमसी शिमला पहुंचे तथा डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

आईजीएमसी के कार्यवाहक एमएस डॉ. प्रवीण भाटिया ने बताया कि हर्ष महाजन की स्वास्थ्य स्थिति अब सामान्य है। उनके विभिन्न टेस्ट और अन्य जांच चिकित्सकों की टीम कर रही है। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें निगरानी के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आईजीएमसी पहुंचकर हर्ष महाजन का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। दोनों नेताओं ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

ये भी पढ़ें:  UAE ने दिखाई हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश में रूचि
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More