HomeHimachalचिकित्सा सुधार और डॉक्टरों के हितों की 'जंग' लड़ेगी AIPMA: डॉ. आंचल

चिकित्सा सुधार और डॉक्टरों के हितों की ‘जंग’ लड़ेगी AIPMA: डॉ. आंचल

एसोसिएशन देश और प्रदेश में डॉक्टरों पर दुर्व्यवहार के बढ़ते मामलों पर भी सक्रिय रूप से काम करेगी। डॉ. आंचल ने बताया कि संस्था इस संबंध में संबंधित विभाग और सरकार से बातचीत कर समाधान का रास्ता खोजेगी।

मंडी : ऑल इंडिया प्री एंड पैराक्लिनिक एसोसिएशन (एआईपीएमए) की राष्ट्रीय सदस्य डॉ. आंचल ने कहा कि यह संस्था अब हिमाचल प्रदेश में भी डॉक्टरों की मांगों के समाधान के लिए एक संगठन के रूप में कार्य करेगी।

संस्था का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाए गए नियमों के तहत डॉक्टरों की मांगों को पूरा कराना है।

डॉ. आंचल ने जारी बयान में कहा कि चिकित्सा सेवाओं में सुधार, काम की परिस्थितियों से जुड़ी मांगों को धरातल पर उतारने और डॉक्टरों के हितों की रक्षा के लिए युनाइटेड डॉक्टर फ्रंट स्टेट कॉ-ऑर्डिनेटर और स्पॉटिड ब्वॉय के नाम से जाने जाने वाले डॉ. लक्ष्मी मितल इस संस्था के संस्थापक (फाउंडर) के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : सह निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभालते ही शुरू हो गई डॉ. मित्तल के तबादले की राजनीति! पढ़ें क्या है मामला

एसोसिएशन देश और प्रदेश में डॉक्टरों पर दुर्व्यवहार के बढ़ते मामलों पर भी सक्रिय रूप से काम करेगी। डॉ. आंचल ने बताया कि संस्था इस संबंध में संबंधित विभाग और सरकार से बातचीत कर समाधान का रास्ता खोजेगी।

हिमाचल प्रदेश में ऑल इंडिया प्री एंड पैराक्लिनिक एसोसिएशन की कॉ-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, जिसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टरों की एकता को मजबूत करने के लिए एक मेडिकॉज हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। वर्तमान में अखिल भारतीय स्तर पर और राज्य में लगभग एक हजार से अधिक सदस्य संस्था में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें:  मिट्टी के जले अनार में छिपा रखा था चिट्टा, नाहन पुलिस ने मकान में दबिश देकर किया गिरफ्तार, नकदी और आभूषण भी बरामद

एआईपीएमए मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और चंबा के मेडिकल कॉलेजों सहित हिमाचल के विभिन्न अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों की सुरक्षा और हितों के लिए अपनी आवाज बुलंद करेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More