Home Himachal Shimla सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : हिमाचल पुलिस जवानों को अब ‘HIMBUS’...

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : हिमाचल पुलिस जवानों को अब ‘HIMBUS’ कार्ड बनवाना अनिवार्य नहीं, मिली छूट

0

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों के लिए अब HRTC बसों में सफर के लिए ‘HIMBUS’ कार्ड बनवाना अब अनिवार्य नहीं होगा। इस फैसले का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की यात्रा को आसान बनाना और उन पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करना है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मी पहले से ही अपने वेतन से एक तय राशि HRTC को देते हैं। ऐसे में डिजिटल ‘HIMBUS’ कार्ड के लिए अलग से पैसे लेना सही नहीं है। अब पुलिसकर्मी अपने विभागीय आईडी कार्ड (ID Card) और मैनुअल पास दिखाकर बस में सफर कर सकेंगे। इन्हें ही वैध माना जाएगा।

ये भी पढ़ें:  वाघा बॉर्डर पहुंचे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल संवाद

पुलिस को ड्यूटी और जांच के सिलसिले में राज्य में काफी घूमना पड़ता है। डिजिटल वेरिफिकेशन की वजह से उनके काम में देरी न हो, इसलिए यह छूट दी गई है। इस फैसले से हिमाचल के हजारों पुलिस जवानों को बड़ी राहत मिलेगी और वह बिना किसी अतिरिक्त खर्चे या कागजी कार्रवाई के अपनी ड्यूटी कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:  भारत की पहली एकीकृत एपीआई, ग्रीन हाइड्रोजन और इथेनॉल सुविधा के लिए MoC हस्ताक्षरित