Home Himachal Shimla चीन में एस्ट्रोनॉमी वैज्ञानिक बनीं हिमाचल की ये बेटी, गांव से तय...

चीन में एस्ट्रोनॉमी वैज्ञानिक बनीं हिमाचल की ये बेटी, गांव से तय किया ग्लोबल मंच का सफर

डॉ. तनवी के पिता वीरेंद्र शर्मा एक प्रगतिशील किसान हैं, जबकि उनकी माता उषा शर्मा गृहिणी हैं। बेटी की इस सफलता से पूरे जुन्गा क्षेत्र में खुशी की लहर है और परिजनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

0

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के जुन्गा क्षेत्र के डवारू गांव की बेटी डॉ. तनवी शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पड़ोसी देश चीन के शियांजियांग में बतौर एस्ट्रोनॉमी वैज्ञानिक अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। जुन्गा क्षेत्र से इस पद तक पहुंचने वाली वह पहली बेटी हैं, जिसने यह मुकाम हासिल कर पूरे इलाके को गौरवान्वित किया है।

डॉ. तनवी के पिता वीरेंद्र शर्मा एक प्रगतिशील किसान हैं, जबकि उनकी माता उषा शर्मा गृहिणी हैं। बेटी की इस सफलता से पूरे जुन्गा क्षेत्र में खुशी की लहर है और परिजनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पिता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि तनवी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की छात्रा रही हैं और उन्हें एस्ट्रोनॉमी वैज्ञानिक बनाना उनका सपना था, जिसे तनवी ने कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास से साकार कर दिखाया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशे के काले कारोबार से कमाई 35.73 लाख रुपए की अवैध संपत्ति जब्त

डॉ. तनवी ने 12वीं तक की शिक्षा डीएवी सोलन से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने गार्गी कॉलेज दिल्ली से बीएससी और हिन्दू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री हासिल की। एस्ट्रोनॉमी में प्रथम वर्ष का प्रोजेक्ट उन्होंने आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान, नैनीताल (उत्तराखंड) से पूरा किया। इसके बाद राष्ट्रीय केंद्रीय विश्वविद्यालय, ताइवान से एस्ट्रोनॉमी में पीएचडी की डिग्री हासिल कर अब चीन में वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के निर्देश : सर्दी के मौसम से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी करें विभाग