HomeHimachalSirmaurकालाअंब में नाले के तेज बहाव में बह गया 12 साल का...

कालाअंब में नाले के तेज बहाव में बह गया 12 साल का मासूम, हरियाणा सीमा के पास मिला शव, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

कालाअंब के रामपुर जटान क्षेत्र में मंगलवार सुबह नाले के किनारे खेलते समय 12 वर्षीय एक मासूम पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

कालाअंब : जिला सिरमौर के कालाअंब के रामपुर जटान क्षेत्र में मंगलवार सुबह नाले के किनारे खेलते समय 12 वर्षीय एक मासूम पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने एनडीआरएफ, होमगार्ड जवानों और स्थानीय लोगों के साथ सर्च अभियान शुरू किया। कई घंटे की तलाश के बाद शाम को हरियाणा सीमा में डेरा गांव के समीप बच्चे का शव बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार अमरजीत कुमार (12) पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी करताहन, तहसील लालगंज, जिला वैशाली (बिहार) अपने साथियों के साथ नाले के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक पानी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 31 अगस्त तक हिल कटिंग पर रोक, उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जारी किए आदेश

चप्पल मिलने के बाद शुरू हुई तलाश
बच्चे के बहने के बाद घटनास्थल के पास उसकी चप्पल मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस ने एनडीआरएफ और होमगार्ड जवानों के साथ स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। टीमों ने नाले के आसपास और बहाव वाले क्षेत्रों में बच्चे की तलाश की।

शाम को डेरा गांव के पास मिला शव
सुबह से शाम तक चले सर्च अभियान के दौरान टीमों ने नाले के बहाव वाले क्षेत्र में तलाश जारी रखी। शाम को हरियाणा सीमा में डेरा गांव के समीप बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार यात्रा हुई और आसान! नौहराधार-चाबधार सड़क का ट्रायल सफल, अब इतनी रह गई पैदल दूरी

कालाअंब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि मंगलवार को जिले के ऊपरी इलाकों में जोरदार बारिश से निचले इलाकों में नदी-नाले अचानक उफान पर आ गए। माना जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के बीच मासूम नाले में बह गया, जिसका शव शाम को बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  चुरूवाधार के शनोल मेले में उमड़ा जनसैलाब, 51 हजार की बड़ी माली जीतकर हरी पहलवान बने दंगल के सरताज

उधर, जिला प्रशासन भी खराब मौसम और बारिश के दौरान लोगों को नदी-नाले से दूर रहने का आह्वान करता आ रहा है, ताकि किसी अनहोनी घटना से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें : कबाड़ कारोबारी पर गोलीबारी के प्रयास मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी अदालत में पेश, 4 दिन के रिमांड पर भेजे

ये भी पढ़ें : पांवटा साहिब में 2 सड़क हादसों में 3 घायल, लापरवाही से वाहन चलाने पर 2 चालकों पर केस

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More