HomeHimachalSirmaurबिरोजा फैक्ट्री नाहन के पास 85 लाख से सुधरेगी एनएच 907ए के...

बिरोजा फैक्ट्री नाहन के पास 85 लाख से सुधरेगी एनएच 907ए के 200 मीटर लंबे पैच की हालत, डंगे का कार्य शुरू

बरसात से खस्ताहाल हुई सड़क को देखते हुए एनएच विभाग ने इसका प्राक्कलन तैयार पर सरकार को भेजा था। इसके लिए बजट का प्रावधान होते ही विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार से यहां पर मशीनरी और मजदूर काम पर लगा दिए गए हैं।

नाहन : राजधानी शिमला को जोड़ने वाले नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर बिरोजा फैक्ट्री के समीप खराब पैच की हालत सुधारने का कार्य शुरू हो गया है। अभी यहां डंगा लगाया जा रहा है। इस कार्य के बाद 200 मीटर पैच की हालत सुधारी जाएगी। इस पर 85 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।

गौरतलब हो कि बरसात के बीच नाले का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी इस हाईवे पर बहने से सड़क की हालत काफी खस्ता हो गई। यहां सड़क टूटने के साथ साथ डंगों को भी भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद वाहन चालकों को इस पैच से गुजरते वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  फुटबॉल पास्ट चैंपियन एथलीट पद के लिए 23 जुलाई तक करें आवेदन, ये योग्यता अनिवार्य

बरसात से खस्ताहाल हुई सड़क को देखते हुए एनएच विभाग ने इसका प्राक्कलन तैयार पर सरकार को भेजा था। इसके लिए बजट का प्रावधान होते ही विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार से यहां पर मशीनरी और मजदूर काम पर लगा दिए गए हैं। अभी सड़क के निचली तरफ डंगा लगाने का कार्य शुरू किया गया है। यहां सड़क भी पिछले काफी समय से धंस रही थी। लिहाजा, डंगा लगाकर इसे दुरूस्त किया जाएगा। इसके बाद पैरापिट्स लगाने के साथ साथ टारिंग कार्य भी होंगे।

उधर, एनएच के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि सड़क के निचले हिस्से में प्राकृतिक नाला बहता है, इसलिए इस बार निर्माण कार्य में विशेष तकनीकी सावधानी बरती जा रही है। 80 मीटर लंबी रिटेनिंग वॉल को काफी गहराई से खड़ा किया जा रहा है, ताकि भविष्य में भारी बारिश भी सड़क की नींव को हिला न सके। इसके अलावा मार्ग को पूरी तरह सुचारू करने के लिए पास ही में ब्लॉक कलवर्ट का निर्माण भी शुरू किया गया है। विभाग का प्रयास है कि निर्धारित पैरामीटर्स के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम कर इस नेशनल हाईवे को जल्द से जल्द सुरक्षित और चकाचक बनाया जाए।

ये भी पढ़ें:  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रात 1 बजे पहुंचे भल्लू गांव, लिया राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More