Home Himachal Sirmaur नाहन में विरासत-2026 में 23 विभूतियां सिरमौर गौरव सम्मान से सम्मानित, राज्यस्तरीय...

नाहन में विरासत-2026 में 23 विभूतियां सिरमौर गौरव सम्मान से सम्मानित, राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन ने बांधा समां

‘विरासत-2026’ में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 23 विभूतियों को सिरमौर गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावनात्मक और उत्सवी बना दिया।

0

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में शंखनाद सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह ‘विरासत-2026’ में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 23 विभूतियों को सिरमौर गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावनात्मक और उत्सवी बना दिया।

संस्था के निदेशक डॉ. श्रीकांत अकेला ने बताया कि संगठन पिछले 11 वर्षों से साहित्य, संस्कृति, रंगमंच और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता है। इस बार समाज सेवा, रंगमंच, लोक संगीत, सुगम संगीत, लोक संस्कृति, साहित्य, लेखन, पर्यावरण संरक्षण, पत्रकारिता, शिक्षा और कर्म दक्षता सहित अनेक क्षेत्रों की विभूतियों को सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं साहित्यकार डॉ. अजय पाठक रहे, जबकि अध्यक्षता सहायक आयुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क और गीतकार-साहित्यकार डी.आर. भारद्वाज ने की। राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सहायक नियंत्रक वित्त प्रताप पराशर ने की। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी कैप्टन रमेश चंद चौहान, एडवोकेट जीनत खान, रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष जैन, जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, साहित्यकार अनुदीप भारद्वाज और नगर परिषद पार्षद विक्रम वर्मा शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन-श्री रेणुकाजी सड़क पर भारी भूस्खलन, 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह अवरूद्ध

सम्मानित होने वालों में निरूपमा जोशी को शिक्षा, संस्कृति और संस्कार सेवा, जया चौहान को समाज सेवा एवं धर्म संस्कृति संरक्षण, बलबीर ठाकुर को समाज सेवा एवं संस्कृति संरक्षण, डॉ. नवीन गुप्ता को चिकित्सा, अजय कांत अग्रवाल को व्यवसायिक कार्य दक्षता, डॉ. विनीता पाल को शिक्षा एवं लेखन, सोना चौहान को उत्कृष्ट सेवा, नरेंद्र नेगी को शिक्षा सेवा, सुदेश सिंगला को धर्म एवं संस्कृति संरक्षण, डॉ. यशपाल शर्मा को अरावली संगठन के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों में सेवा, शून्य विनोद को साहित्य सेवा, सतनाम सिंह को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, रीता ठाकुर को धर्म संस्कृति संरक्षण, सुभाष शर्मा को पत्रकारिता, वसीम खान को रंगमंच, विजय कुमार आजाद को पर्यावरण संरक्षण, भेखानंद वर्धन को ग्रामीण पत्रकारिता, डॉ. शबाना सैय्यद को साहित्य लेखन एवं कला, अनुराधा राही को गीत-संगीत, जगदीश शर्मा को लोक संस्कृति संरक्षण, पंकज सिंगटा को पत्रकारिता एवं जनसंपर्क, मोक्ष शर्मा को लेखन पत्रकारिता और आयुष कंवर को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चयनित होगा एक सौर मॉडल गांव, मिलेगी एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

कार्यक्रम में आयोजित राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन में रेणु गोस्वामी, जीवन जोशी, दीपचंद कौशल, पंकज तन्हा, दीपराज विश्वास, निशिकांत शर्मा, सरला गौतम, लायक राम भारद्वाज, अनुराधा राही, मीनाक्षी वर्मा, चिरआनंद, रामकुमार सैनी, नीरपवन अग्रवाल, मो. क्यूम सैय्यद, गोविंद गौरव, शबनम शर्मा, सुनीता भारद्वाज, अनिल शर्मा, दया भारद्वाज, डॉ. अजय पाठक, प्रताप पराशर, श्रीकांत अकेला और उषा सूर्यवंशी सहित अनेक कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में संतोष ठाकुर, जगदीश शर्मा, संचित चौहान, कार्तिक ठाकुर, अक्षरा चौहान, परिधि और अनुराधा राही सहित कलाकारों ने हिमाचली नाटी, एकल नृत्य, सुगम संगीत और लोक संगीत की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार दिलीप वशिष्ठ और रेणु गोस्वामी ने किया। समारोह में डॉ. सुरेश जोशी, उषा शर्मा, प्रो. अमर सिंह, ओंकार जमवाल, निशा अग्रवाल, जितेंद्र थापा, राकेश थापा, राकेश भारद्वाज सहित अनेक समाजसेवी, शिक्षाविद और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क के बहुरेंगे दिन, सफर होगा मजेदार