HomeHimachalSirmaurनामी गर्ल्ज यूनिवर्सिटी के टॉयलेट में छात्रा का वीडियो बनाते पकड़ा गया...

नामी गर्ल्ज यूनिवर्सिटी के टॉयलेट में छात्रा का वीडियो बनाते पकड़ा गया सफाई कर्मचारी, छात्राओं ने किया प्रदर्शन

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल स्थित एटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के टॉयलेट में छात्रा का वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल स्थित एटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के टॉयलेट में छात्रा का वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया। इसके बाद छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इस मामले में पच्छाद पुलिस ने झारखंड निवासी सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खेतन साहू पुत्र लाल साहू निवासी माल्गो लापुग, थाना लापुग जिला रांची, झारखंड के रूप में हुई है। जानकारी मिली है कि आरोपी पिछले कुछ समय से यूनिवर्सिटी परिसर में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था। आरोप है कि उसने यूनिवर्सिटी के शौचालय में छात्रा का वीडियो बनाया। मामले के तूल पकड़ने के बाद छात्राओं की निजता और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : सड़क हादसे में 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत, 3 दिन के भीतर एक ही गांव के तीसरे दोस्त ने भी गंवाई जान

घटना की भनक लगते ही यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव का माहौल बन गया। इस बीच छात्राओं ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन छात्राओं ने उसे भागने नहीं दिया।

सूत्रों के मुताबिक पकड़े जाने के बाद आरोपी ने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिए थे। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि इससे पहले भी आरोपी ने चोरी-छिपे इस तरह वीडियो बनाए हों। बहरहाल, ये जांच का विषय है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती रैली में दिखा भारी जोश और उत्साह, 1.6 किमी दौड़ में 389 में से 286 अभ्यर्थी सफल

उधर, घटना के बाद परिसर में छात्राओं के हंगामे के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आनन-फानन में बैठक बुलाई और पुलिस को जानकारी दी। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने से यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। पुलिस गंभीरता से मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  Himachal : इस जिले में आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करेगी "सरकार", खर्च होंगे 20 करोड़
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More