HomeHimachalSirmaurश्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह में खोला जाएगा डे बोर्डिंग स्कूल

श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह में खोला जाएगा डे बोर्डिंग स्कूल

संगड़ाह : प्रदेश सरकार छात्रों को उनके घर द्वार के समीप शिक्षण माहौल और गुणवत्तायुक्त अधोसंरचना प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है. ये बात विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगडाह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आप जैसे विद्यार्थियों में से ही निकले ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने सिरमौर का नाम रोशन किया है. डे बोर्डिंग स्कूल का जिक्र करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में 6 डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण शुरू हो चुका है और श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह में ही डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा. इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल एचआर भारद्वाज द्वारा रखी गई स्कूल की चारदीवारी, मिड-डे मील, शौचालय निर्माण की मांगों के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की.
इसके अलावा कार्यालय के ऊपर परीक्षा हाल का निर्माण करवाने का आश्वासन भी दिया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. स्कूल के प्राचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता अंजू शर्मा ने मंच संचालन किया. मुख्य अतिथि ने स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें:  'चूल्हे से लेकर चौक' तक कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करें महिलाएं : डा. बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More