HomeHimachalSirmaurघाटे से उबारने के लिए किराया बढ़ाया और फिर रूट सरेंडर कर...

घाटे से उबारने के लिए किराया बढ़ाया और फिर रूट सरेंडर कर किसे फायदा पहुंचा रही सरकार : सीटू

आशीष कुमार ने कहा कि सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और जनता के हित में काम करे।

नाहन : सरकारी परिवहन को बंद करने के सरकार के फैसले को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। जिला सिरमौर में एचआरटीसी के दो दर्जन के करीब रूट निजी ऑपरेटरों को सरेंडर करने के फरमानों की सीटू की जिला सिरमौर कमेटी ने कड़ी निंदा की है।

सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि इससे पूर्व नाहन-टोंडा रूट पर सरकारी बस सेवा को बंद करना भी एक गलत फैसला था। साफ तौर पर जाहिर है कि प्रदेश सरकार प्राइवेट बसों को बढ़ावा देने और उन्हें फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जो क्षेत्र की जनता के दुःख और पीड़ा को बढ़ाने का काम करेगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ 28 साल का युवक गिरफ्तार, SIU टीम को मिली कामयाबी

आशीष कुमार ने कहा कि सरकार का काम व्यापार करना नहीं, बल्कि कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा करना होना चाहिए। सरकार जिस तरह इन रूटों को घाटे के रूट बता कर बंद करने का काम कर रही है तो वह पूछना चाहते हैं कि लाखों के वेतन और भत्ते लेने वाले विधायक मंत्री इतने वेतन के बदले सरकार को कौन सा फायदा पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मंत्री, विधायकों के सरकारी खर्चों में कमी करके उस पैसे को जन कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करना चाहिए। जब रूट घाटे के हैं तो इस क्षेत्र के लोगों के वोट पर भी इस सरकार ने अपना अधिकार खो दिया है।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें क्या है कार्यक्रम

आशीष ने कहा कि दो दर्जन रूटों को बंद करने का मतलब है, सरकारी रोजगार के अवसर और परिवहन को खत्म करना। हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में यातायात का कोई और साधन नहीं है और न ही हो सकता। इसलिए ये एक सोची समझी साजिश के तहत पहले बस का किराया बढ़ाकर रूटों को बंद करना HRTC को नहीं, बल्कि प्राइवेट ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाना था।

आशीष कुमार ने कहा कि सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और जनता के हित में काम करे। सीटू जिला सिरमौर कमेटी ने सरकार से एचआरटीसी बसों के बंद करने के फैसले को वापस लेने, प्राइवेट बसों को बढ़ावा देने के बजाय सरकारी परिवहन को मजबूत करने और मंत्री, विधायकों व सरकारी खर्चों में कमी करके कल्याणकारी योजनाओं पर पैसा खर्च किया जाए।

ये भी पढ़ें:  नाहन कालेज में HIV/AIDS मुक्त हिमाचल बनाने का संकल्प, आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More